Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में सीएम धामी ने कांवड़ियों के धुले पैर, मुख्यमंत्री ने बताई अतिथि देवो भवः की परंपरा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Haridwar Kanwar Yatra: काँवड मेले के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पंहुचे. उन्होंने काँवड़ियों की पूजा अर्चना की और उनके चरण धोकर उन्हें उन्हें यात्रा पर रवाना किया. मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर काँवड़ियों पर हरिद्वार से लेकर यूपी बॉर्डर नारसन तक जगह जगह काँवादियों पर आसमान से हेलीकाप्टर से फूलों की वर्षा की गई. शिवभक्तो पर ज़ब आसमान से फूल बरस रहे थे वाह नजारा बहुत अद्भुत नजर आ रहा था.हरिद्वार में हेलिकाप्टर से उत्तराखंड सरकार ने शिव भक्त काँवड़ियों पर पुष्प वर्षा की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में शिव भक्त काँवड़ियों के चरण धोकर उनकी चरण वंदना भी की. हरकी पौडी से लेकर यूपी बॉर्डर नारसन तक शिवभक्तों पर फूलो से वर्षा की गई. मुख्यमंत्री धामी ने काँवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा की देश भर से धर्मध्वजा लेकर आने वाले शिवभक्तो का स्वागत होना चाहिए. हरिद्वार में चप्पे चप्पे पर केसरिया रंग बिखरा हुआ है लाखों भक्त अपने आराध्य देव भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगा जल लेने हरिद्वार आये हुए है. केसरिया रंग में रंगे शिव भक्तों पर जब आसमान से हैलिकोप्टर ने फूलों की बरसात की तो कांवड़िए गदगद हो उठे और ख़ुशी से झूम उठे.मुख्यमंत्री ने बताई अतिथि देवो भवः की परम्परामुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश भर से लाखों करोडो शिवभक्त पवित्र सावन के महीने में गंगा जल लेने हरिद्वार आते है उनका सम्मान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये धर्मध्वजा लेकर चलने वाले शिवभक्त भगवान् के प्रतिनिधि के रूप में हरिद्वार आते है तो उनका अभिनन्दन करना हमारा कर्तव्य बनता है. कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो और वह गंगाजल लेकर हरिद्वार से सकुशल अपने गंतव्य को रवाना हो यही हमारी आस्था है और यही शिव भक्ति है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है. इस पवित्र स्थल पर मां गंगा एवं भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद है. श्रावण मास में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व है. राज्य सरकार को कावड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य मिला है. कावड़ यात्रा को सुगम सुरक्षित बनाकर सरकार इस यात्रा में कावड़ियों का सहयोगी बनकर कार्य कर रही है. कावड़ियों की सेवा करना सभी के लिए पुण्य का काम है. उन्होंने पुष्प वर्षा से कांवडियों के स्वागत को देवभूमि की अतिथि देवो भवः की परम्परा बतायी.मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रा में शामिल सभी भक्तों को सुमग, सुरक्षित यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं भी दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि असीम श्रद्धाभाव के साथ देश के अलग-अलग भागों से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा पर आ रहे हैं जो कि श्रद्धा व आस्था के साथ ही देश की आन बान शान तिरंगा भी साथ लेकर चल रहे हैं. उन्होंने यातायात के नियमों तथा शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील भी कावड़ यात्रियों से की है.सीएम धामी ने की पीएम मोदी के कार्यों की सराहना कीमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है. उनके नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य केदारनाथ का निर्माण हुआ है. बद्रीनाथ में मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. काशी विश्वनाथ, महाकाल जैसे विभिन्न मंदिरों का पुनर्निर्माण कार्य भव्यता के साथ किया गया है. शीघ्र ही हरिद्वार ऋषिकेश केरिडोर का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा इससे आने वाले समय में कांवड यात्रियों को और अधिक सुविधा होगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

4 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

4 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

5 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

5 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

5 hours ago