ब्रेकिंग-मोरी में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा – myuttarakhandnews.com

मोरी में हुये ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासाहत्या को अंजाम देने वाले नेपाली मूल के 2 आरोपी गिरफ्तारहत्या का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी उत्तरकाशी द्वारा दिया गया 5 हजार का पुरस्कार।
दिनांक 26/07/2024 को वादिनी श्रीमती प्यारी देवी निवासी खरसाडी, मोरी द्वारा थाना मोरी पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि *उनका पति गिरवीर सिंह 24 जुलाई 2024 को अपने खेतों की देखभाल हेतु पोल्हाडी नामक तोक गया था, उसी दौरान सुधीर चड्ढा एण्ड कम्पनियों के कर्मचारियों द्वारा उनके पति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गयी व मृत शरीर को पास में केदार गंगा नदी फेंक दिया गया,जिनका शव उनके द्वारा 25 जुलाई को केदार गंगा नामक गदेरे से बरामद किया गया। तहरीर के अधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में थाना मोरी पर सुधीर चड्डा कम्पनी के अज्ञात कर्मचारियों के विरुद्ध *मु0अ0सं0- 09/24 धारा- 103(1) बीएनएस पंजीकृत बनाम पंजीकृत किया गया।मामले की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्री अर्पण यदुवंशी सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को कडे दिशानिर्देश देते हुये हत्या के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गयी। अभियोग की विवेचना थानाध्यक्ष पुरोला, श्री मोहन सिंह कठैत के सुपुर्द की गयी।*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री प्रशान्त कुमार के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन सिंह कठैत एवं थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में गहन पतारसी-सुरागरसी करते हुये फोन कॉल, लोकेशन आदि टेक्निकल सपोर्ट से साक्ष्य एकत्र कर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया गया। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले नेपाली मूल के 2 अभियुक्तों वीर बहादुर व प्रेम बहादुर कल 30 जुलाई 2024 को गिरफ्तार किया गया है।पुछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि मृतक गिरवीर 24 जुलाई को खरसाडी के पोल्हाडी तोक स्थित उनके डेरे में गलत नियत से जबरन घुस गया था, जिससे उनके बीच मारपीट हो गयी, मारपीट के दौरान गिरवीर डेरे से भाग गया, करीब 200 मीटर के भागने के बाद वीर बहादुर व प्रेम बहादुर पीछा करते हुये खरसाडी पुल के पास उक्त व्यक्ति को पकड़कर व्यक्ति के सिर पर चीड़ की फाड़ी हुयी लकड़ी से वार किया, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया था, दोनो हत्यारोपियों को लगा कि यदि यह जिन्दा बच गया तो गांव वालो को बता देगा इसलिये उनके द्वारा बेहोश व्यक्ति को पुल से नीचे केदारगंगा में फेक दिया गया। साक्ष्य/सबूत मिटाने के लिये उनके द्वारा बेहोश व्यक्ति के शरीर से कपडे उतारकर, कपडे, मोबाईल और जिस लकड़ी से मारा था को केदारगंगा में फेक दिया गया। अभियुक्त गणों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा मृतक गिरवीर सिंह द्वारा घटना के दौरान पहनी पैन्ट को खरसाडी पुल के नीचे से बरामद किया गया है। साक्ष्य व बयानों के आधार पर उक्त मामले में धारा 238 बीएनएस व धारा 23 बीएसए की बढोतरी की गयी है।उक्त मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है। अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।*घटना का खुलासा व हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदय द्वारा टीम को 5000 रू0 के नगद पारितोषिक से सम्मानित किया गया* ।
*अभियुक्तों का नाम/पता-1-वीर बहादूर पुत्र अमर बहादूर नि0 कुशी गांव पालिका जिला जादरकोट आंचल बेरी नेपाल हाल निवासी- पोल्हाडी नामें तोक सेब का बगीचा थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-35 वर्ष2-प्रेम बहादुर पुत्र रूद्रेश्वर बहादुर नि0 ग्राम चेपांग जिला बांके नेपाल हाल नि0 पोल्हाडी सेब का बगीचा के पास थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष ।
*बरामद माल का विवरण-*अभियुक्त गणों की निशादेही में मृतक गिरवीर सिंह द्वारा घटना के दौरान पहनी हुयी पैन्ट बरामद की गयी।
*पुलिस टीम-*1-SO मोहन कठैत2- SO दीपक कठैत3- ASI भगतराम नौटियाल4-ASI अजीत सिंह5- हे0कानि0 अब्बल सिंह7-कानि0 अनिल तोमर8- कानि0 आदित्य पंवार9- कानि0मनवीर राणा10-SOG की टीम

Post Views: 12

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

3 hours ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

3 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

3 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

4 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

4 hours ago