देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह मुख्यमंत्री धामी का इस महीने बिहार का दूसरा दौरा होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान ने कई प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है, जिनमें सीएम धामी का नाम भी शामिल है। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और सख्त प्रशासनिक फैसलों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहने वाले धामी पहले भी गोरियाकोठी, वारसलीगंज और सिवान जैसी सीटों पर प्रचार कर चुके हैं।
भाजपा के कार्यक्रम विभाग संयोजक सुशील चौधरी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी 30 अक्टूबर की सुबह 11:15 बजे पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए रवाना होंगे। वहां वे महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके बाद दोपहर में वे हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित महावीर रामेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में शामिल होंगे। दोनों जगहों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा नेताओं का मानना है कि सीएम धामी का ऊर्जावान और स्पष्ट नेतृत्व बिहार के चुनावी माहौल में जोश भरने का काम करेगा। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता और राष्ट्रवादी छवि से भाजपा को चुनाव में मजबूत बढ़त मिलेगी।
Post Views: 2
Post navigation
एसईसीएल की गेवरा खदान में उत्पादन, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और पर्यावरणीय प्रबंधन का उत्तराखंड के…
Srinagar (Garhwal), September 15: Contrary to the common perception that Himalayan valleys always have clean and…
जनभागीदारी और सफाई मित्रों के सम्मान पर रहेगा विशेष जोर, 1 अक्टूबर को होगा महा…
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल…
पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण कराकर शीघ्र करें वित्तीय समापन, ‘हर घर जल’ प्रमाणन…
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने अभिसूचना एवं सुरक्षा मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर आगामी…