Roorkee news : रुड़की के अंबर तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी होने के बाद एक छात्र क्लासरूम में ही सो गया। शिक्षकों ने बिना जांचे स्कूल की सभी कक्षाओं पर ताला लगा दिया, और घर चले गए। कुछ देर बाद जब बच्चा सो के उठा, तो उसने चीखना- चिल्लाना शुरु कर दिया। तभी बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर आस- पास मौजूद लोग स्कूल के सामने पहुंचे, जहां उन्हें स्कूल बंद मिला। घबराए लोगों ने शोर मचाकर अन्य को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्कूल का ताला खुलवाया गया।
स्कूल स्टाफ ने छुट्टी के बाद छात्रों की उपस्थिति या कक्षाओं की जांच नहीं की
अंदर जाकर देखा गया तो बच्चा कक्षा के अंदर रोते हुए मिला। घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, अभिभावकों ने शिक्षकों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय स्कूल स्टाफ ने छुट्टी के बाद छात्रों की उपस्थिति या कक्षाओं की जांच नहीं की थी, जिसके चलते यह गंभीर लापरवाही हुई। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
सिमरन बिंजोला
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के…