देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि 2024 तक राज्य को टीबी मुक्त और 2025 तक ड्रग फ्री बनाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। उन्होंने राज्यवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के युग में अगले पांच साल में उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर (जीडीपी) दोगुनी करने में हम सफल होंगे।
शहीदों को किया नमन, वाजपेयी को किया याद
सीएम ने राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड की मजबूत नींव रखी। प्रदेश की महान जनता के आशीर्वाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष लगाव और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
डबल इंजन के युग में दोगुनी हुई केंद्रीय सहायता
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन के युग में उत्तराखंड को मिलने वाली केंद्रीय सहायता दोगुनी हो गई। 2012 से 2017 के बीच वार्षिक अनुदान 5615 करोड़ रुपये की तुलना में 2017 से 2022 के डबल इंजन युग में बढ़कर दोगुना यानी 11168 करोड़ हो गया। प्रदेश में रेल, सड़क, हवाई यात्रा सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है।
पहाड़ में निवेश के लिए विशेष प्रयास उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए पर्यटन, आयुष व वेलनेस, आईटी, सौर ऊर्जा सहित सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों को एमएसएमई के केंद्र में रखा गया है। सीमांत तहसीलों के लिए मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास योजना शुरू की है। राज्य में निवेश की संभावनाओं के दृष्टिगत अगले माह 9 व 10 दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। अब तक के रोड शो से लगभग 1.24 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रयासों से हम राज्य की जीएसडीपी को आगामी 5 वर्षों में दुगना करने में सफल होंगे।
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…