छत्तीसगढ़ की जनता को दी 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई
देहरादून/छत्तीसगढ़। डेढ़ दशक में भारतीय जनता पार्टी के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9270 करोड़ के बजट को बढ़ाकर लगभग 1 लाख करोड़ किया। प्रदेश के 58 लाख परिवारों के लिए एक रूपए किलो चावल योजना बनाई।पीडीएस की आदर्श व्यवस्था लागू करने वाला यह देश का पहला राज्य बना, जबकि वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त लिखी गई।
उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुद्धवार को छत्तीसगढ़ के लोरमी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित हुए कही।
कैबिनेट मंत्री महाराज ने माता कौशल्या की भूमि और भवन श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा को प्रणाम करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता को 24वें राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है।
उन्होंने लोरमी की जनता से कहा कि वह यदि राज्य में विकास चाहते हैं, तो इसके लिए डबल इंजन की सरकार चाहिए। इसलिए सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के लिए लोरमी विधानसभा क्षेत्र से अरूण साव को प्रचंड बहुमत से विजयी बना कर राज्य में भाजपा की सरकार को सत्ता में लायें।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…