देहरादून। उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ नामक दुकान को लेकर हुए विवाद पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीखा बयान सामने आया है। उन्होंने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा, “नाम के आगे मोहम्मद लगा दो, अच्छे लगते हैं… यह क्या बात हुई?”
चंपावत जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो लोग कथित तौर पर अपने “पवित्र” हिंदू नामों से पहले ‘मोहम्मद’ जोड़ते हैं, कांग्रेस के नेता और युवराज उनके समर्थन में ट्वीट करते हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की तुष्टीकरण नीति का उदाहरण बताया।
धर्मांतरण और जिहाद के खिलाफ सख्त रुख
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की मूल पहचान की रक्षा के लिए उनकी सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। इसके साथ ही राज्य में लैंड जिहाद, लव जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
“नाम बदलकर धोखा देने वालों को कांग्रेस का समर्थन”
मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी तुष्टीकरण की राजनीति के चलते ऐसे लोगों को पसंद करती है, जो नाम बदलकर धोखा देते हैं, निर्दोष महिलाओं और लड़कियों को भ्रमित करते हैं और उनका भविष्य बर्बाद करते हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन गंभीर सामाजिक मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।
क्या है कोटद्वार ‘बाबा दुकान’ विवाद
यह पूरा मामला कोटद्वार में स्थित ‘बाबा’ नामक कपड़ों की दुकान से जुड़ा है। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम को लेकर आपत्ति जताते हुए 70 वर्षीय दुकानदार वकील अहमद पर नाम बदलने का दबाव बनाया था।इसी दौरान जिम संचालक दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का विरोध करते हुए कथित तौर पर खुद को ‘मोहम्मद दीपक’ बताया। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के “शहजादे” ने बिना तथ्यों की जांच किए दीपक कुमार के समर्थन में पार्टी को खड़ा कर दिया।गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दीपक कुमार को “भारत का हीरो” बताते हुए उनकी प्रशंसा की थी। मुख्यमंत्री ने इसे कांग्रेस की तुष्टीकरण राजनीति का एक और उदाहरण बताया।
Post Views: 1
Post navigation
राज्य की कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन विकास, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रयासों को सराहा…
पूरे जनपद में हरिद्वार रेंज में सबसे अधिक 1,145 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है.…
रामनगर….चार महीने पहले ही दोनों ने साथ जीने और जिंदगी के खूबसूरत सफर की शुरुआत…
हरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर लाठी-डंडों से खूनी झड़प, मुंबई के श्रद्धालुओं को खच्चर चालकों ने…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi held a meeting with…