Categories: hindiUttarakhand

कांवड़ यात्रा पर CM धामी की अधिकारियों से दो-टूक; नहीं होनी चाहिए थूक जिहाद की घटनाएं – Uttarakhand

CM Dhami’s blunt words with officials on Kanwar Yatra; There should be no incidents of spit jihadइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर सीएम धामी ने अधिकारियों से दो-टूक कहा कि सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि तीर्थयात्रा के दौरान कथित ‘थूक जिहाद’ की घटनाएं दोबारा ना हों। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक के बाद सीएम धामी ने संवाददाताओं से कहा कि यह सुनिश्चित किए जाने की कोशिश है कि हरिद्वार आने वाले कांवड़िये बेहतरीन अनुभव के साथ लौटें।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पहले भी ‘थूक जिहाद’ की घटनाएं हुई हैं। मैंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों। एक सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर ढाबा, रेस्तरां, होटल और सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों के मालिकों को अपने खाद्य लाइसेंस को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के लिए कहा गया है। इस आदेश का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालुओं को अशुद्ध भोजन न परोसा जाए।इसके साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ियों से भी एक अपील की। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को यात्रा के नियमों का पालन करना चाहिए। कांवड़ियों को तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण नहीं करना चाहिए। उन्हें कांवड़ का आकार भी निर्धारित सीमा के भीतर रखना चाहिए। सीएम ने कहा कि वह हरिद्वार आने वाले सभी कांवड़ियों का स्वागत करते हैं और भगवान शिव से उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।इस बीच भाजपा ने कांवड़ यात्रा के बारे में कांग्रेस और सपा के नेताओं की टिप्पणियों की आलोचना की है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह और एसटी हसन के बयानों से साफ है कि वे एक ही भावना से प्रेरित हैं। दिग्विजय सिंह जाकिर नाइक को शांति का दूत मानते हैं, ओसामा बिन लादेन उनके लिए ओसामा जी है और हाफिज सईद हाफिज साहब है। मैं एसटी हसन से पूछना चाहूंगा कि वे उन लोगों के साथ क्यों खड़े होना चाहते हैं जो अपना नाम छिपाते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

1 hour ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

1 hour ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

6 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

6 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 hours ago