Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Landslide: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, श्रद्धालु फंसे – Uttarakhand

Uttarakhand Landslide: Heavy rain wreaks havoc in Uttarakhand, landslide on Kedarnath Yatra route, devotees strandedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है. बारिश के चलते कई जगह पहाड़ों से भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण रास्ते बंद हैं, यही नहीं खराब मौसम के चलते बीच-बीच में चारधाम यात्रा को भी रोका जा रहा है. मौसम विभाग ने भी अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.केदारनाथ मार्ग पर हो बारिश के कारण मार्ग लगातार अवरुद्ध हो रहा है. गौरीकुंड के समीप स्थित छोटी पार्किंग वाले क्षेत्र में मलबा पत्थर आने के कारण शटल सेवा हेतु उपयोग में आने वाला सड़क मार्ग सहित पैदल मार्ग भी पूरी तरह से बंद हो गया है. यहां पर से आवाजाही पूर्ण रूप से बन्द होने के कारण श्रद्धालुओं को गौरीकुंड व सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है. इस स्थान पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था लो0नि0वि0 के स्तर से निरन्तर कार्य करते हुए मार्ग को पैदल चलने योग्य बनाया गया है.यात्रियों को सुरक्षति स्थानों तक पहुंचाया जा रहा हैगौरीकुंड की ओर रुके यात्रियों को पुलिस सुरक्षा के बीच सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है. फिलहाल मुनकटिया के पास भी मार्ग बाधित चल रहा है. पहले चरण में केवल गौरीकुंड की ओर से वापस आ रहे यात्रियों को सोनप्रयाग की ओर भिजवाया जा रहा है. इन दोनों स्थानों पर मार्ग का चौड़ीकरण कर यात्रियों हेतु सुगम आवागमन होने की दशा में सोनप्रयाग की ओर से यात्रियों को गौरीकुंड व केदारनाथ की ओर भिजवाया जायेगा.यात्रियों को प्रशासन की सलाहश्री केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से आग्रह है कि वे मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही अपनी यात्रा पर आयें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरूप अपनी यात्रा करें.वही NDRF-SDRF लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यात्रा में जहां लोगों को स्थानीय प्रशासन ने बारिश के वक्त रुकने को बोला है बारिश के समय वहीं रुके और बारिश थामने के बाद ही आगे बढ़े.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

2 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

7 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

7 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

7 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

8 hours ago