सीएम धामी का स्थलीय निरीक्षण, मसूरी रोड पर यातायात सुचारू रखने के निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून |मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हिस्सों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मार्ग देहरादून और मसूरी को जोड़ने वाला अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का आवागमन होता है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से आवागमन हेतु वैली ब्रिज का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूर्ण होकर संचालित होगा।
उन्होंने बताया कि स्थायी पुल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है और इसे आगामी दो से तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य सरकार प्रदेशभर में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे दुर्गम क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलाश यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सके।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

41 minutes ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

3 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

17 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

18 hours ago