देहरादून, श्री गोल्ज्यू महाराज की पावन डोली पहली बार देहरादून पहुंची, भक्तिमय माहौल में हुआ भव्य स्वागत
चम्पावत से न्याय देवता श्री गोल्ज्यू महाराज की पावन डोली पहली बार देहरादून पहुंची। श्री गोल्ज्यू महाराज यात्रा 2026 के अंतर्गत डोली ने “अपनी धरोहर न्यास” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मणिमाई मंदिर में दर्शन दिए, जिसके पश्चात यह कुंआवाला स्थित सीआईएमएस कॉलेज पहुंची।
सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने डोली एवं श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत कर भगवान गोल्ज्यू महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर यूआईएचएमटी कॉलेज के निदेशक रमेश चंद्र जोशी, ग्रुप के मैनेजिंग निदेशक संजय जोशी, निदेशक जानकी जोशी सहित शिक्षक, कर्मचारी और 1000 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्ति के साथ डोली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
सीआईएमएस कॉलेज में स्वागत के उपरांत यात्रा ने शहर के प्रमुख स्थलों—घंटाघर, गोरखाली सुधार सभा (गढ़ी कैंट), श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, द्रोण आश्रम (टपकेश्वर कॉलोनी) और मां काली मंदिर (रायपुर)—का भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यात्रा को सफल बनाया। पूरे देहरादून में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां जगह-जगह फूल-मालाओं, भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ डोली का स्वागत किया गया।
देहरादून में यात्रा का संयोजन “अपनी धरोहर न्यास” के अध्यक्ष विजय भट्ट एवं योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी (माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर, टपकेश्वर महादेव) द्वारा किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आस्थाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Haldwani Chief minister Pushkar Singh Dhami launched 67 development schemes worth more…
Dehradun News: अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एक और केस दर्ज, राज्यपाल दुष्यंत गौतम पर टिप्पणी…
ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…
देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…
लोक संस्कृति के संरक्षण से लेकर युवाओं के भविष्य तक, हर मोर्चे पर काम कर…