Categories: hindiUttarakhand

CM धामी की तैयारी , अब जाति, आय प्रमाण पत्र समेत अन्य प्रमाण पत्र आपके व्हाट्सएप पर होंगे उपलब्ध – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से बनने वाले प्रमाणपत्र अब आपके व्हाट्स एप नंबर पर उपलब्ध हो सकेंगे। अभी तक प्रमाणपत्र सीएससी नेटवर्क माध्यम से ही मिल पाते थे। लेकिन अब प्रमाणपत्र सीधे यूजर के पास पहुंच जाएंगे। आईटीडीए के अधीन संचालित अपनी सरकार पोर्टल पर इस समय राज्य और केंद्र सरकार की कुल 799 सेवाएं ऑनलाइन चल रही है। जिसमें जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, स्थाई निवास , जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र , राशन कार्ड, मनरेगा जॉब, कार्ड के साथ ही केंद्र सरकार के अधीन आने वाली पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसी सेवाएं भी शामिल है। जो लोग इसके लिए खुद ही आवेदन करते है, उन लोगों को प्रमाण पत्र बनने के बाद ईमेल पर भेज दिया जाता है।लेकिन कई लोग इसके लिए सीएससी नेटवर्क पर निर्भर है, जिसके चलते इन्हें फिर से प्रमाण पत्र लेने के लिए वापस से सीएससी ही जाना पड़ता है। लेकिन अब यह सुविधा हो गई है कि आईटीडीए ने प्रमाण पत्र आवेदक के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजने की व्यवस्था कर दी है। जिसका प्रिंट कही से भी निकाल सकतें हैं। आईटीडीए निदेशक विनीत कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप पर ज्यादा यूजर फ्रेंडली माध्यम है। इसके चलते व्हाट्स एप के माध्यम से प्रमाण पत्र भेजने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। लोग इसका प्रिंट कही से भी निकलवा स्किन सकतें हैं। इसके लिए उन्हें कही भी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

31 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

52 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago