Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उत्तरकाशी/चमोली: उत्तराखंड में मौसम ने फिर से कवरट बदली है. सोमवार को उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है. जबकि मैदानी जिलों में बारिश ने ठंड को बढ़ा दिया है. उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री और हर्षिल घाटी में दोपहर बाद से हल्की बर्फबारी जारी है. जबकि बदरीनाथ और केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं.गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित संतोष सेमवाल ने बताया कि सुबह से ही गंगोत्री धाम में बादल छाए हुए थे. दोपहर बाद से गंगोत्री धाम में हल्की बर्फबारी शुरू हो चुकी है. वहीं यमुनोत्री धाम में भी हल्की बर्फबारी जारी है. निचले इलाकों में भी बादल छाने से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तरकाशी डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जनपद में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बर्फबारी में विशेष सर्तकता एवं सावधानी बरतने के लिए कहा है.इसके साथ ही खोज-बचाव कार्य और सड़क से संबंधित सभी विभागों सहित विद्युत विभाग, जलापूर्ति विभाग तथा लोनिवि को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को भी जिले में तैनात एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस खोज-बचाव आदि दलों को खोज-बचाव संसाधनों के साथ सर्तक रहने को कहा है.बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बर्फबारी: उधर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो चुकी है. बदरीनाथ में रविवार शाम से लगातार बर्फबारी जारी है. बर्फबारी के कारण धाम में 2 फीट की बर्फ जम चुकी है. जबकि केदारनाथ धाम में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.मसूरी में बारिश के बाद हो सकती है बर्फबारी: वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लोगों को फिर से ठिठुरन वाली ठंड का एहसास होने लगा है. ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं. जबकि मसूरी में मौजूद पर्यटक ठंड के मौसम का जमकर आनंद ले रहे हैं. लोग अब बारिश के बाद मसूरी और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना जता रहे हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

40 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

4 hours ago