Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से इस नंबर पर कर सकते हैं बात, अधिकारी नहीं सुनते तो कर दें शिकायत – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand CM Helpline Number: अगर आप उत्तराखंड के निवासी हैं और लंबे समय से किसी समस्या से परेशान हैं. कई बार अधिकारियों के सामने गुहार लगा चुके हैं और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके हैं तो आप सीधे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपनी शिकायत कर सकते हैं.
भारत के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों की तरह उत्तराखंड के सीएम धामी ने भी जनता की सहूलियत और बेलगाम अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर जारी किया है. खास बात यह है कि इस नंबर के माध्यम से आप सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सकते हैं और उनको अपनी समस्या बता सकते हैं. चलिए जानते हैं क्या है सीएम धामी का हेल्पलाइन नंबर…
इस नंबर पर करें सीएम से शिकायत
अगर आप उत्तराखंड में रहते हैं और आपको किसी सरकारी स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है और आपको अपनी शिकायत सरकार तक पहुंचानी है तो आप यह काम घर बैठे ही कर सकते हैं. आप डायरेक्ट सीएम धामी से कॉल पर बात करके अपनी समस्या बता सकते हैं. इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CM हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. ये नंबर है 1905. आप इस नंबर पर बात करके सीधे सीएम तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं.
वेबसाइट/ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें
सीएम हेल्पलाइन नंबर के अलावा आप उत्तराखंड सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर उत्तराखंड सरकार के ऐप पर जाकर भी अपना शिकायत मिनटों में दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल cmhelpline.uk.gov.in पर जाना है. इसके बाद आपको “नई शिकायत दर्ज करें” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और शिकायत से जुड़ी जानकारी देनी होगी. बाद में शिकायत से जुड़े डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके पास कंप्लेंट आईडी आ जाएगी. इस आईडी से आप अपनी कंप्लेंट का स्टेटस चेक कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करने के लगभग 7-15 दिन में ही आपका इश्यू रिजॉल्व कर दिया जाएगा. इस ऐप पर आप शिकायत दर्ज कराने के साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं. इसके अलावा आपके पास फीडबैक दर्ज करने का ऑप्शन भी होता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

5 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

5 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

11 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

11 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

11 hours ago