Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में उठी सोनम वांगचुक को बिना शर्त रिहा करने की मांग, उग्र आंदोलन की भी चेतावनी – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रख्यात पर्यावरणविद् इंजीनियर समाज सुधारक व इनोवेटर सोनम वांगचुक को बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई है। मामले में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मौके पर वक्ताओं ने कहा वांगचुक ने देश की रक्षा करने वाले सेना के लिए सोलर-हीटेड टेंट की तकनीक विकसित कर बर्फीले पहाड़ों में सेना के जवानों को सुगमता से रहने का अवसर प्रदान किया है। उनकी इस प्रतिभा को देखकर उन्हें ग्लोबल अवार्ड्स फार सस्टेनेबल आर्किटेक्चर 2017 एवं रमन मैग्सेसे अवार्ड 2018 जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
कहा कि इसके अलावा उन्हें देश और दुनिया के देशों द्वारा दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा गया है। दुनियाभर के आठ प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने उन्हें डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है।
कहा कि चीन द्वारा भारत के भू-भाग पर अतिक्रमण के विरुद्ध आंदोलन चलाया और लद्दाख में चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार किया। कहा कि ऐसे व्यक्ति को देशद्रोह जैसे संगीन अपराध में गिरफ्तारी से दुनिया के देशों में भारत की प्रतिष्ठा कम हुई है। यहां उक्रांद जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह रौतेला, विरेंद्र सिंह बंगारी आदि मौजूद रहे।
ये मांगें भी उठाईयूकेडी ने वांगचुक की रिहाई के अलावा उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैंरसैण घोषित करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, रोजगार उपलब्ध कराने आदि भी मांग की।
कहा कि विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की खुली लूट मची हुई है। महंगाई जमाखोरी चरम पर है। सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि उत्तराखंड सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

4 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

4 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

10 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

10 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

10 hours ago