सीएम योगी ने एम्स में भर्ती अपनी मां से मुलाकात कर ली स्वास्थ्य जानकारी





सीएम योगी ने रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों को भी देखा
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स में भर्ती अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम योगी आदित्यनाथ ऋषिकेश एम्स आये। सीएम योगी ने एम्स अस्पताल प्रशासन से उनके इलाज के बाबत चर्चा की। इस दौरान सीएम योगी एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों को देखने भी गए। उन्होंने हादसे के घायल सभी लोगों का हालचाल जाना व घायलों के परिजनों से बात कर अस्पताल प्रशासन से बेहतर उपचार देने को कहा। बीते कुछ समय से एम्स ऋषिकेश में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का इलाज चल रहा है। समय-समय पर अस्पताल में रूटीन चैकअप के लिए आना पड़ता है।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान ऋषिकेश मेयर अनीता ममगाईं, निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डा. भारत भूषण, न्यूरो सर्जन डॉ. रजनीश अरोड़ा, जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

12 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

31 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

37 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago