*जनपद उत्तरकाशी- डोडीताल ट्रैक पर एसडीआरएफ ने किया एक ट्रैकर का रेस्क्यू दूसरे का किया शव बरामद।*
कल दिनांक 16 जून 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि अगोड़ा क्षेत्र में डोडीताल ट्रेक पर गए 02 ट्रैकर में से एक की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गयी है, जिसके शव को लाने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतुडी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा पैदल मार्ग से डोडीताल ट्रैक पर पहुँचकर एक ट्रैकर को सकुशल नीचे लाया एवं दूसरे ट्रैकर के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
*रेस्क्यू किया गया व्यक्ति*:- कांति नौटियाल, निवासी:- मातली, उत्तरकाशी।
*मृतक व्यक्ति का नाम :-* वीरेंद्र चौहान AE PWD, उत्तरकाशी।
*मीडिया सैल एसडीआरएफ*
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…