*राज्य में कई जिलों के बदले गए CMO-CMS*
*प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के लिए हुए बदलाव- डॉ आर राजेश कुमार*
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के पदों पर आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित है। इसी क्रम में विभागीय मूल्यांकन एवं कार्यक्षमता के आधार पर कई जिलों में CMO और CMS के पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इन बदलावों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और जवाबदेही को बढ़ाना है, जिससे प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं समय पर मिल सकें। उन्होंने कहा कि सभी नव नियुक्त अधिकारी अपने-अपने जिलों में चिकित्सा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में तत्परता से कार्य करेंगे। सरकार द्वारा स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को लाभ मिल सके।
स्वास्थ्य सचिव ने जनता से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…
इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…
पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…