MDDA को मिले 28 नए अभियंता, अब जनपद में अवैध निर्माण सहित परियोजना पर होगी प्रभावी कार्यवाही।

MDDA को मिले 28 नए अभियंता, अब जनपद में अवैध निर्माण सहित परियोजना पर होगी प्रभावी कार्यवाही।
*शहर में अवैध निर्माण की रोकथाम से लेकर विभिन्न परियोनाओं आदि पर अब और भी प्रभावी रूप से हो पाएगी कार्रवाई*
*प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के 16 अवर अभियंताओं को परियोनाओं में सौंपी गई जिम्मेदारी*
देहरादून : मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण MDDA को हाल में मिले 28 नए अवर अभियंताओं को प्रशिक्षण के बाद अब उपाध्यक्ष महोदय ने कार्यभार आवंटन कर दिया है। इन 34 अवर अभियंताओं को शहर के विभिन्न सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि पूर्व से पीएमयू में तैनात रहे 16 अवर अभियंताओं को परियोजनाओं आदि की जिम्मेदारी दी गई है।
 
 
देहरादून नगर निगम क्षेत्र का विस्तार होने एवं दून घाटी विशेष विकास प्राधिकरण के मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में विलय के बाद से प्राधिकरण के क्षेत्रफल में अत्यधिक बढ़ोत्तरी हुई है। नगर निगम के 100 वार्ड सहित, विकासनगर के हरिपुर से लेकर ऋषिकेश व मसूरी तक प्राधिकरण का क्षेत्र फैला हुआ है जबकि प्राधिकरण में इस लिहाज से अवर अभियंताओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
ऐसे में प्राधिकरण की ओर से आयोग को रिक्त पदों पर अवर अभियंताओं की नियुक्ति का अध्याचन भेजा गया था जिसके फलस्वरूप हाल में प्राधिकरण को 28 नए नियमित अवर अभियंता मिले। बीते दिनों से इनके प्रशिक्षण का कार्य वरिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में चल रहा था।
अब, प्रशिक्षण उपरांत उपाध्यक्ष महोदय ने इन सभी 28 नए अभियंताओं को प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त सेक्टर्स में अवैध निर्माण की और भी प्रभावी रोकथाम के अलावा उद्यान, परियोनाओं आदि की जिम्मेदारी आज सौंप दी है जिसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व से प्राधिकरण में तैनात छह अवर अभियंताओं को भी सेक्टर्स में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पीएमयू में पहले से तैनात 16 अवर अभियंताओं को प्राधिकरण की विभिन्न परियोनाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
*प्राधिकरण को आयोग से हाल के दिनों में 28 नए अवर अभियंता मिले थे। इन सभी को प्रशिक्षण उपरांत आज विभिन्न सेक्टरों में अवैध निर्माण रोकने सहित विभिन्न परियोजनाओं एवं उद्यान आदि के कार्यों की जिम्मेदारी दे दी गयी है। मुझे विश्वास है कि सभी अपनी जिम्मेदारी का अच्छे से निर्वाहन करेंगे और एक ग्रीन व नियोजित दून बनाने में सहयोग करेंगे।*

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

30 minutes ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

2 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

2 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

2 hours ago