150 मीटर गहरी खाई में गिरी कमांडर जीप, एक युवक की मौत, तीन घायल – my uttarakhand news

 

SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी सवार
पिथौरागढ़,   मूनाकोट क्षेत्र में  तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब एक कमांडर जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, प्रातः करीब 04:35 बजे जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि मूनाकोट वड्डा से लगभग 12 किलोमीटर आगे झूलाघाट मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी प्रवेश नगरकोटी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि कमांडर जीप (संख्या- UA05 5382) बूरा गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में सवार चारों लोग एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे।
स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन घायलों को पहले ही खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था। वहीं, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
SDRF टीम ने दुर्गम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतक के शव को स्ट्रेचर के जरिए खाई से बाहर निकाला और मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल:, जगदीश बिष्ट (40) निवासी बासौद मैनन, मोहन बिष्ट (40) निवासी बासौद, सचिन चंद (22) निवासी मुनकोट
मृतक: लक्की भंडारी (22) निवासी कोटभाल्डे
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

5 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

6 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

6 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

7 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

7 hours ago