उत्तराखंड मौसम: उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन भी संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सतर्क मोड में है।
Post Views: 1
Post navigation
अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…
अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…
सालों से नहीं हुई थी स्कूल के वाटर टैंक की सफाई, बच्चों की सेहत से…
तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां…
₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…
ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…