श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की दूरबीन विधि से की जटिल थोरेसिक सर्जरी





ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वच्थ, डिस्चार्ज किया, ढ़ाई घण्टे तक चला ऑपरेशन

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु शल्य चिकित्सक डॉ मधुकर मलेठा ने साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की छाती की गांठ की सफल सर्जरी की। सफल सर्जरी में बच्ची की छाती मेे फेफड़ों के पास से टैनिस बॉल आकार की गांठ को निकाला गया। सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ है व बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने डॉक्टरों व मेडिकल टीम को सफल ऑपरेशन पर बधाई दी।वरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डॉ मधुकर मलेठा ने जानकारी दी कि बालावाला देहरादून निवासी साढ़े तीन वर्षीय बच्ची को BRONCHOGENIC CYST नामक बीमारी की शिकायत थी।

मेडिकल साइंस में इस बीमारी को BRONCHOGENIC CYST भी कहते हैं। इस बीमारी के कारण टेनिस बॉल के बराबर एक गांठ बच्ची की छाती फेफड़ों के पास में उभर आई थी।  गांठ की वजह से बच्ची की सांस की नली पर भारी दबाव पड़ रहा था। इस वजह से बच्ची को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। बच्ची को चलते समय सांस फूलना व खाना खाने के दौरान उल्टी की शिकायत रहती थी। सिस्ट दिल, मुख्य रक्त वाहनियों और खाने की नली के बेहद पास उभरी हुई थी। इस कारण यह ऑपरेशन बेहद जटिल और चुनौतीपूर्णं था। ढ़ाई घण्टे तक चले ऑपरेशन में दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक सर्जरी की गई। सफल सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ है व उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ऑपरेशन को सफल बनाने में एनेस्थीसिया विभाग से डॉ सौरभ वार्ष्णेय, डॉ तुषार, कैलसन, रतना, श्रीति, बबीता और अमित का विशेष सहयोग रहा। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मे  उत्कृष्ट  व अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आई.सी.यू. सुविधाओ के कारण इस प्रकार के जटिल ऑपरेशनों के उपरांत बच्चो के पूर्णरूप से स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी बढ जाती है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

54 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago