वीरों को समर्पित अभियान अमृत कलश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री गणेश जोशी





देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार नगर निगम सभागार में आयोजित मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत देश के लिये बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित अभियान अमृत कलश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा विधायक खजान दास विधायक सविता कपूर, विधायक वृजभूषण गैरोला भी उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प पर आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश की मिट्टी और देश के वीर सपूतों को को याद किया जा रहा है।
उन्होंने कहा 09 अगस्त को प्रारंभ हुए यह देशव्यापी अभियान 31 अक्टूबर को अमृत कलश यात्रा का समापन होगा। मंत्री ने कहा देश की राजधानी दिल्ली में ‘अमृत वाटिका’ बनाने के लिए देशभर के 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर ‘अमृत कलश यात्रा’ दिल्ली पहुचेंगे। उन्होंने कहा यह अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, विधायक वृज भूषण गैरोला, मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त मनुज गोयल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

19 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago