केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा, आयुक्त गढ़वाल ने दिए सख्त निर्देश – my uttarakhand news

 
स्वच्छता, सुरक्षा और पारदर्शिता पर जोर, रात्रि आवागमन पर प्रतिबंध
देहरादून/रुद्रप्रयाग। आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सोमवार को रुद्रप्रयाग पहुंचकर श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ यात्रा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 31 हजार से अधिक यात्रियों को चिकित्सा सुविधाएं दी गईं, जबकि 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेली सेवाओं का लाभ उठाया। बड़ी संख्या में यात्रियों ने घोड़ा-खच्चर और डंडी-कंडी के माध्यम से भी यात्रा की।
प्रशासन की ओर से यात्रा कंट्रोल रूम के जरिए सतत निगरानी की जा रही है। सभी अस्पताल क्रियाशील हैं, गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है और म्यूल टास्क फोर्स तैनात है। 8 हजार से अधिक घोड़ा-खच्चरों का पंजीकरण और बीमा किया गया है, वहीं नियमों के उल्लंघन पर ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जा रही है।
यात्रा मार्ग पर शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है और गौरीकुंड स्थित तप्तकुंड पर पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। विद्युत, पेयजल, सोलर लाइट और शटल सेवाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
आयुक्त ने शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त कार्मिकों की तैनाती और सफाई सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता यात्रा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही भ्रामक खबरों की मॉनिटरिंग कर तत्काल खंडन जारी करने के निर्देश दिए गए।
हेली सेवाओं में निर्धारित दरों पर ही टिकट बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया है। सोनप्रयाग में भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष योजना लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। धाम क्षेत्र में फायर ऑडिट और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।
रात्रि में यात्रा पर रोक
सुरक्षा के दृष्टिगत रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहनों और पैदल आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल आवश्यक वस्तुओं के परिवहन को अनुमति होगी।
जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
बैठक में विधायक आशा नौटियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सड़क सुधार, पार्किंग निर्माण, शौचालय व्यवस्था और साइन बोर्ड लगाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के भीतर साइन बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया।
आयुक्त ने बताया कि ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया गया है, जिसमें अधिकांश स्थानों पर स्थिति संतोषजनक पाई गई है। आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मौसम की प्रतिकूलता की स्थिति में यात्रा को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

17 minutes ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

23 minutes ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

35 minutes ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

4 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

4 hours ago