आधुनिक तकनीक, ई-वाहनों और ग्रामीण कनेक्टिविटी को बढ़ाने के निर्देश
देहरादून। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने उत्तराखंड परिवहन निगम (UTC) के कुल्हान, सहस्त्रधारा स्थित मुख्यालय का औपचारिक दौरा कर निगम की कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं और परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता का विस्तृत अवलोकन किया।
दौरे के दौरान मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें बस अड्डों की निर्माणाधीन परियोजनाओं, नए प्रस्तावों के अनुश्रवण, बस सेवाओं की समयबद्धता और दक्षता में सुधार पर चर्चा की गई। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग, इलेक्ट्रिक एवं पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
मंत्री ने कर्मचारियों के प्रशिक्षण और कार्य परिस्थितियों में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि यात्री संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी बल दिया।
प्रदीप बत्रा ने कहा कि परिवहन निगम राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसे आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
दौरे के अंत में मंत्री ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताई।
बैठक में परिवहन निगम की एमडी रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह, महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, महाप्रबंधक (कार्मिक) पवन मेहरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून, : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…
लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Accusing the Congress party and the INDI alliance partners of…
लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के…
उपनल से कार्यरत पूर्व सैनिकों को समान कार्य-समान वेतन का लाभ मिलने पर सैनिक कल्याण…
रामनगर– शासन के निर्देशानुसार डिग्री कॉलेज रामनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाना…