प्रदीप लखेड़ा ( प्रदीप लखेड़ा )
जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद चमोली में राशन कार्डों का व्यापक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे राज्य में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का सही लाभ दिलाना तथा फर्जी राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं गैस कनेक्शन जैसे मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
उन्होंने बताया कि कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां एक ही परिवार द्वारा दो राज्यों से राशन कार्ड के माध्यम से लाभ लिया जा रहा है। इसी के दृष्टिगत यह सत्यापन अभियान पुनः शुरू किया गया है। साथ ही भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक 5 वर्ष में राशन कार्डों का पुनः सत्यापन तथा सभी उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी कराया जाना भी अनिवार्य किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अभियान के सुचारु संचालन हेतु जनपद स्तर पर जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। तहसील स्तर पर संबंधित उपजिलाधिकारी, ग्रामीण क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्तरों पर टीमों का गठन कर सत्यापन कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जनपद के सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे सत्यापन कार्य में सहयोग करें तथा यदि कोई परिवार अपात्र श्रेणी में आता है, तो वह स्वेच्छा से अपना राशन कार्ड संबंधित कार्यालय ग्राम पंचायत, विकास खंड या पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान यदि कोई उपभोक्ता अपात्र पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं…
देहरादून, फामा (FaMa) एग्जीबिशन की ओर से आयोजित विशेष लग्जरी प्रदर्शनी ‘द हेरिटेज एडिट’ का…
समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का रहा है सदैव उल्लेखनीय योगदान-रेखा आर्या अंतरराष्ट्रीय…
नवरात्रि के पहले दिन मां के दरबार पहुंचीं जाह्नवी कपूर, नैनीताल के नयना देवी मंदिर…
मलिन बस्तियों से पॉश कॉलोनियों और हॉस्टल-पीजी तक पहुंची पुलिस, 1500 से अधिक बाहरी व्यक्तियों…
एमसीएच ऑन्कोलॉजी के प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर और डॉ. तेजा ने लखनऊ में आयोजित इंडियन…