छात्रों तक नशा पहुँचाने वाले मुख्य कड़ी को चमोली पुलिस ने किया सलाखों के पीछे – my uttarakhand news

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद में नशे के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार द्वारा चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। वर्ष 2025 के चरस तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शातिर सप्लायर बलवीर सिंह उर्फ बल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
03 अक्टूबर 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने अजय सिंह पिमोली नाम के एक अभियुक्त को 520 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था। चौंकाने वाली बात यह थी कि पकड़ा गया अभियुक्त खुद बीटेक का छात्र था और श्रीनगर कॉलेज के छात्रों को नशे के जाल में धकेलने की साजिश रच रहा था। अभियुक्त अजय सिंह पिमोली को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार चमोली भेजा गया था।
एसपी चमोली के स्पष्ट निर्देश थे कि केवल नशे के साथ पकड़े गए व्यक्ति तक सीमित न रहकर, इस अवैध कारोबार की पूरी चेन और मुख्य स्रोत का पता लगाया जाए।अभियुक्तों के बीच हुए बैंक ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल खंगालने पर यह स्पष्ट हुआ कि बलवीर सिंह ही वह मुख्य सप्लायर था, जो शिक्षण संस्थानों के छात्रों तक नशा पहुँचाने के इस नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
आरोपी बलवीर सिंह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। विगत 05 मई को पुलिस टीम ने घेस-देवाल मार्ग पर घेराबंदी कर अभियुक्त बलवीर सिंह उर्फ बल्ली पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम हिमनी, पोस्ट घेस, थाना थराली, जिला चमोली उम्र 32 वर्ष को अंतर्गत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में किया गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
एसपी चमोली ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि “जनपद में नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हमारी टीम साक्ष्यों और तकनीक के आधार पर हर उस व्यक्ति तक पहुँचेगी जो युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है।”

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या

जनता का अपार जनसमर्थन देख भावुक हुईं मंत्री रेखा आर्या, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-…

52 seconds ago

Helicopter crash in Uttarakhand; incident occurred near Joshimath, Chamoli | Uttarakhand News Network

Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…

18 minutes ago

देसी गाय पालने वाले किसानों की बल्ले-बल्ले! हर महीने मिलेंगे 900 रुपये – myuttarakhandnews.com

अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…

39 minutes ago

Maya Devi University holds Farmer–Student Interaction in Koti Village

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…

41 minutes ago

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, छह लोग थे सवार; सभी के हताहत होने की आशंका – myuttarakhandnews.com

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…

44 minutes ago

HC declines interim relief to Rekha Arya’s husband, transfers case to another bench

my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…

51 minutes ago