देहरादून: नगर निगम देहरादून में आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी को लेकर स्थिति लगातार उलझती जा रही है। पहले 56 कर्मचारियों को हटाने की सूची तैयार कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, लेकिन कर्मचारियों और पार्षदों के तीखे विरोध के बाद निगम प्रशासन अब वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा है।
निगम प्रशासन ने दोबारा सभी अनुभागों से कर्मचारियों का विवरण मांगा है और छंटनी सूची में शामिल कुछ कर्मचारियों से मैदानी कार्य करने की सहमति भी ली जा रही है। अब इन कर्मचारियों को पार्कों में निगरानी के लिए तैनात करने का प्रस्ताव रखा गया है।
363 आउटसोर्स कर्मचारी, तय पदों से ज्यादा तैनाती
नगर निगम में फिलहाल 363 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। निगम का कहना है कि कंपनी के माध्यम से तय पदों की तुलना में अधिक कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
छंटनी की प्रक्रिया के दौरान यह भी सामने आया कि सूची में कई ऐसे कर्मचारी शामिल थे, जो नियमित रूप से निगम का काम संभाल रहे थे। इसके बाद निगम स्तर पर सूची को संशोधित करने के निर्देश दिए गए।
पार्कों में गार्ड के रूप में होगी तैनाती?
नगर निगम के अंतर्गत विकसित कई पार्कों में सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की आवश्यकता है। ऐसे में जिन कर्मचारियों के पास फिलहाल कोई कार्य नहीं है, उन्हें पार्कों में निगरानी के लिए तैनात किया जा सकता है।किस अनुभाग में कौन कर्मचारी, नहीं है स्पष्टस्थिति यह है कि नगर निगम में कई आउटसोर्स कर्मचारी टैक्स, लैंड और आरटीआई जैसे संवेदनशील अनुभागों में कार्यरत हैं, जबकि कुछ जोनल कार्यालयों में तैनात हैं। लेकिन यह स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं है कि कौन कर्मचारी किस कार्य के लिए तैनात है।
यदि स्थलीय सत्यापन किया जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं हुआ है।
कर्मचारी नेता और पार्षदों का विरोध जारी
छंटनी के फैसले को लेकर कर्मचारी नेताओं और पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया है। ऐसे में आज इस पूरे मामले पर नगर निगम स्तर पर बड़ा फैसला लिए जाने की संभावना है।
Post Views: 1
Post navigation
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…