*गोल्डन हैट्रिक पर खिलाड़ियों को बधाई, आज के इन्ही गोल्ड मेडल की बदौलत उत्तराखण्ड पंहुचा ग्यारवें से छठे पायदान पर: रेखा आर्या*

*गोल्डन हैट्रिक पर खिलाड़ियों को बधाई, आज के इन्ही गोल्ड मेडल की बदौलत उत्तराखण्ड पंहुचा ग्यारवें से छठे पायदान पर: रेखा आर्या*
 
*देवभूमि को अब तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर व 23 ब्राउंज पदक प्राप्त हो चुके है*
 
*देहरादून* -=आज हमारे खिलाडियों ने वह कारनामा कर दिखाया जो हर किसी की कल्पना से परे था। दिनभर में एक दो नहीं पूरे पांच गोल्ड। खिलाडियों नें देवभूमि पर मानों सोने की बारिश ही कर दी। माडर्न पेंटाथ्लॉन में ममता खाती और सक्षम सिंह ने इंडीविजुअल इवेंट में गोल्ड जीते, वहीं सक्षम सिंह और ममता खाती की जोड़ी ने मिक्सड रिले की टीम इवेंट में भी गोल्ड जीता। इनके अलावा नीरज नेगी, सक्षम सिंह और लाल की तिकडी ने लेसर रन टीम इवेंट में उत्तराखंड को सोना दिलाया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी ने की तिकड़ी ने लेसर रन टीम इवेंट में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया।
 
खास बात यह रही कि सक्षम सिंह और ममता खाती ने तीन तीन गोल्ड जीतने में भूमिका निभाई। इन दोनों ने अपना नाम राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया है। आपको बधाई देने के लिए आज मुझे शब्द कम पड़ रहे हैं। आपके सम्मान में कुछ कहना सूरज को दिया दिखाने के बराबर है। देवभूमि हमेशा आपके जैसी संतति पर गौरवान्वित होती रहेगी। आपने पेंटाथ्लॉन में उत्तराखंड को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित कर दिया है।
 
इनके अलावा पेंटाथ्लान में आज मंजू गोस्वामी और लाल ने इंडीविजुएल इवेंट में भी ब्रांज मेडल हासिल किया है। आप सभी को बधाई।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

6 minutes ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

20 minutes ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

45 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

1 hour ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

1 hour ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

2 hours ago