Categories: hindiUttarakhand

फिल्म में लीड रोल दिलाने के नाम पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से करोड़ों की ठगी – Uttarakhand

Former Uttarakhand CM’s daughter cheated of crores of rupees in the name of getting her a lead role in a filmइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि निशंक से मुंबई के कथित फिल्म निर्माताओं ने पांच करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगी के आरोप में मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ देहरादून कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि कथित निर्माताओं ने आरुषि से कहा कि एक फिल्म में मुख्य भूमिका है, जिसे आरुषि को निभाने के लिए पांच करोड़ रुपए का निवेश करना होगा, जिससे उन्हें फिल्म की आय में 20 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। अगर अरुषि को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या वह संतुष्ट नहीं हुईं तो उनकी रकम 15 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटा दी जाएगी।आरुषि ने इन बातों पर भरोसा कर लिया और नौ अक्टूबर 2024 को हिमश्री फिल्म्स और मिनी फिल्म्स के बीच एमओयू साइन हुआ। इसके बाद 10 अक्टूबर 2024 को उन्होंने पहली किश्त के रूप में दो करोड़ रुपये दिए लेकिन बाद में अलग-अलग दबाव और बहानों से उनसे 19 नवंबर 2024 को एक करोड़, 27 अक्टूबर 2024 को 25 लाख, और 30 अक्टूबर 2024 को 75 लाख रुपए और ले लिए गए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि आरुषि निशंक अभिनय क्षेत्र में सक्रिय हैं और उनकी कुछ फिल्में व्यावसायिक दृष्टि से सफल रही हैं। 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

11 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago