Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की दो खाली सीटों पर कराया जाए उपचुनाव, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कांग्रेस की मांग – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand News Today: उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर मंगलौर और बद्रीनाथ सीट पर लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा उपचुनाव कराने की मांग की है. मंगलौर से बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का 30 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया था.2022 के विधानसभा चुनावों में जीत के बाद हाजी सरवत करीम अंसारी की पात्रता पर कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उनके निधन के बाद काजी निजामुद्दीन ने अपनी याचिका वापस लेने के लिए भी हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी.कोर्ट ने दिए उपचुनाव कराने के निर्देशअब 21 मार्च को हाईकोर्ट ने काजी निजामुद्दीन की अर्जी को स्वीकार करते हुए मंगलौर सीट पर उपचुनाव कराने के निर्देश दे दिए हैं. इस सब को लेकर आज कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात की है. मंगलौर लोकसभा सीट को लेकर कोर्ट में मामला होने के कारण भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों के साथ मंगलौर सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की थी. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयोग से मांग की है कि 30 अप्रैल को बसपा विधायक के निधन को 6 माह पूरे हो रहे हैं.इसलिए लोकसभा चुनावों के साथ इस सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की जाए. साथ ही हाल ही में बद्रीनाथ से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस के साथ विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. इसलिए कांग्रेस ने बद्रीनाथ सीट पर भी उपचुनाव, लोकसभा चुनावों के साथ करने की मांग की है.कांग्रेस की क्या है मांग?उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटें हैं. इन सभी सीटों पर एक ही दिन वोटिंग होगी. उत्तराखंड में पहले चरण के दौरान चुनाव होंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. ऐसे में कांग्रेस ने उत्तराखंड की दो खाली सीटों को उपचुनाव कराए जाने को लेकर मांग की है. कांग्रेस का कहना है कि मंगलौर और बद्रीनाथ की सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही वोटिंग कराई जाए.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

30 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

52 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago