देहरादून। कई क्षेत्रों में दहशत फैलाने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने पकड़ लिया है, बता दें इस गुलदार को देहरादून के कीमाड़ी क्षेत्र के पास से वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है। दो बच्चों की जान लेने और कई लोगों पर जानलेवा हमला करने के बाद वन विभाग की टीम 2 महीनों से इस गुलदार की तलाश में जुटी हुई थी ।
डीएफओ वैभव सिंह के अनुसार इस गुलदार के शिकार करने वाले दाँत यानि की केनायान क्षतिग्रस्त थे जिसकी वजह से यह जानवरों का शिकार करने में असमर्थ था और इंसानी बस्तियों की ओर आसान शिकार की तलाश में अक्सर आता था | गुलदार के पकडे जाने के बाद वन विभाग और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है, फिलहाल इस गुलदार को वन विभाग के संरक्षण में रखा गया है।
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…