कांग्रेस ने भाजपा सरकार के तीन साल को बताया निराशाजनक

वरिष्ठ नेताओं ने कई मुद्दों पर भाजपा को घेरा
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने धामी सरकार के 3 साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि “8 साल की नकारा सरकार नौकरी नारी पर करें प्रहार पूरे उत्तराखंड में मची है हाहाकार” ।भाजपा संगठन के लोगों ने महिलाओं पर प्रहार करने का काम किया है। चाहे वह आशाकर्मी,आंगनबाड़ी या अन्य विभागीय कर्मी हों, उन्हे खून के आंसू रुलाने का काम किया है। हमारी बहनें लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम कर रही है मगर यह सरकार उनका दमन करने पर तुली हुई है। एक ओर, सरकार महिला दिवस व अपनी सरकार के तीन वर्ष के जश्न मना रही है वहीं रुद्रप्रयाग जनपद की केदारनाथ विधानसभा की रुद्रपुर ग्राम पंचायत गांव वालों की गौचर भूमि पर पिटकुल के उपसंस्थान को बनाने की जिद पर अडी हुई है। और विरोघ में धरने पर बैठी हुई महिलाओं के साथ पुलिस प्रशासन अत्याचार करता है।
महिलाओं का आरोप है कि पुलिस प्रशासन उन पर बर्बरता के साथ साथ मुकदमो की धमकी भी दे रहा है। वहीं, उपनल कर्मियों को कोर्ट के आदेश आने के बाद भी सरकार इस मामले पर कोई निर्णय नही ले पाई है। उन्होने कहा कि धामी सरकार के घोटालों की लम्बी लिस्ट है चाहे वह पेपर लीक का मामला हो या पटवारी पेपर लीक प्रकरण हो। आने वाले समय में बीजेपी के नेताओं के और घोटाले सामने आएंगे।कोविड के समय में ब्लड जांच के नाम पर जो भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों द्वारा किया गया उसको भाजपा सरकार ने मिट्टी में दफना दिया है ।करन माहरा ने कहा कि भू- कानून और मूल निवास का विषय एक दूसरे से जुडा हैं। सरकार ने ऐसा भू कानून बनाया है जो मूल निवास को चुनौती देता है। निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट में इतनी बड़ी गड़बड़ी पाई गई है । कांग्रेस जल्दी ही इस गड़बड़ी को प्रमाण सहित जनता के सामने लेकर आएगी।
हमारी 6 माह की आन्दोलन और जनजागरण की व्यापक रुपरेखा तैयार हुई है। इस रणनीति को जल्द सामने लाएंगे जिसके तहत कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर जनमुद्दो के लिए व्यापक आन्दोलन करेगी। पूर्व मुख्यंमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य के 3 महत्वपूर्ण वर्षो में भाजपा शासन के दौरान राज्य के हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो या मातृशक्ति व्यापारी या वृद्धजन हो सभी को भाजपा सरकार ने धोखा देने का काम किया है।
कुल मिलाकर भाजपा सरकार का पूर्व व वर्तमान मिलाकर यह 8 वर्ष का कार्यकाल गंभीर निराशाजनक है । सरकार ने लगातार जन आकांक्षा और जन भावना के साथ खिलवाड़ किया है। युवा आज हाथों में डिग्रीया लेकर भी बेरोजगार है। सरकार रोजगार देने के मोर्च पर विफल साबित हूई है। महिला सुरक्षा भगवान भरोसे है। किसानों को उनके हाल पर छोड दिया गया है। उद्योग के नाम पर बडे-बडे आयोजन जरुर हूए मगर धरातल पर कुछ नही उतरा।
हालत यह है कि राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं भी जर्जर हालात में है। आज पहाडों से पलायन भी एक बडी समस्या बनी हुई है जिस के कारण आज तमाम गांव मानव रहित होते जा रहे है। बजट प्रावधान और बजट खर्च में भारी अन्तर देखने को मिल रहा है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा जिस विकास की बात करती है वह धरातल कभी नही उतरता है। विकास के नाम पर भाजपा के भ्रष्टाचार ने जल, जंगल और जमीन तक को बेचने का काम किया है। सरकार ने भूमाफिया को संरक्षण देने का काम किया है। उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून में नदियों को बाहरी ठेकेदारों के हाथों में सौंप दिया है । बाहर के लोग आकर यहां पर अराजकता का माहौल बना रहे हैं । शराब माफिया का कब्जा पूरे उत्तराखंड में हो गया है।
विभागीय बजट को खर्च करने तक की जिम्मेदारी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। यशपाल आर्य ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने का वादा भाजपा सरकार ने किया था परंतु वह वादा केवल वादा ही रह गया। सरकार एक तरफ आधा अधूरा भूकानून तो लेकर आई जिसमें दो जिलों में अलग कानून और बाकी 11 जिलों में अलग कानून काम करेगा जो समझा से परे है। वहीं दूसरी तरफ मूल निवास के मामले में सरकार चुप्पी साधे हुए हैं।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिह ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को सरकार पर विश्वास था कि वह जनता के हित में काम करेगी प्रदेश का विकास करेगी परंतु सरकार ने जनभावना के विपरीत आचरण किए है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टोलरेंस की बात करती है लेकिन वह अपने संगठन के मंत्रियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले को नहीं देखती हैं। उस मामले को दबाने का प्रयास करती हैं। सत्ता में बैठे लोग प्रदेश में खुली लूट करने का काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में महिला अपराधों के मामले में भारतीय जनता पार्टी के लोग ही सबसे अधिक संख्या में शामिल है।पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह विष्ट ,प्रतिमा सिंह भी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

3 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

3 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

3 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

4 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

4 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

4 hours ago