धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल, ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड की नई उड़ान

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिटकुल को A++ रेटिंग, अधिकारियों- कर्मचारी संगठनों ने सीएम धामी के नेतृत्व को सराहा
एमडी PC ध्यानी बोले सरकार के ‘सरलीकरण, समाधान, संतुष्टि’ के मूलमंत्र से पिटकुल ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धियां
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के तीन बेमिसाल वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) में सक्रिय कर्मचारी संगठनों और एसोसिएशनों के साथ मैराथन द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने की। इस दौरान पिटकुल की प्रगति, ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों और कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पिटकुल को A++ रेटिंग
बैठक के दौरान विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन की सराहना की। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रभावी मार्गदर्शन में पिटकुल ने विद्युत पारेषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके चलते इसे A+ से A++ रेटिंग प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि उत्तराखंड का पारेषण तंत्र न केवल सुदृढ़ हो रहा है बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी को अभिनंदन पत्र सौंपते हुए पिटकुल के सुचारू संचालन, पारदर्शी प्रशासन और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड सरकार की ऊर्जा क्षेत्र को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता के चलते पिटकुल निरंतर प्रगति कर रहा है और आर्थिक रूप से भी लाभ अर्जित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के कुशल नेतृत्व में कई वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:✅ लक्सर स्थित कैवेंडिश लिमिटेड की ट्रांसमिशन लाइन का ऊर्जीकरण✅ लण्ढौरा स्थित गोल्ड प्लस लिमिटेड के स्विचिंग उपकेंद्र का निर्माण✅ 132 केवी काशीपुर और 220 केवी जाफरपुर रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन का ऊर्जीकरण✅ हरिद्वार के रुड़की, भगवानपुर और भूपतवाला उपकेंद्रों की क्षमतावृद्धि✅ 132 केवी लालकुआं रेलवे ट्रैक्शन सबस्टेशन का ऊर्जीकरण

एमडी पी.सी. ध्यानी बोले CM धामी के नेतृत्व में नए आयाम स्थापित कर रहा पिटकुल
पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने कहा, “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार के ‘विकल्प रहित संकल्प’ और ‘सरलीकरण, समाधान, संतुष्टि’ के मूलमंत्र के तहत पिटकुल ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पहली बार पिटकुल ने A++ रेटिंग प्राप्त की है, जो सरकार की नीतियों की सफलता का प्रमाण है।

राज्य में पारेषण तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे उद्योगों, पर्यटन और आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। कई वर्षों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया गया है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में पिटकुल पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है और भविष्य में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएं जारी रखेगा।”

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

4 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

4 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

4 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

5 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

5 hours ago