कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने न्याय संकल्प सभा को किया संबोधित, कहा उत्तराखंड से उनका खास रिश्ता है…..

75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उत्तराखंड में आईआईटी, आईआईएम और एम्स कैसे विकसित हुए – प्रियंका गांधी 
नैनीताल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका उत्तराखंड से खास रिश्ता है। उनके पापा और भाई देहरादून में पढ़े है। साथ ही उनके बेटे भी देहरादून में पढ़े और उन्होंने भी दो साल देहरादून में पढ़ाई की है। रामनगर से भी उनका खास नाता रहा है, उन्होंने यहां काफी छुट्टियां बिताई हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि- आप कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से सत्ता में नहीं है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में हैं, अब वे कहते हैं कि ‘400 पार’ वे चाहते हैं।” अधिक बहुमत। वे कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उत्तराखंड में ऐसे कौशल कैसे विकसित हुए, जहां से आईआईटी, आईआईएम और एम्स चंद्रयान चंद्रमा पर उतरे थे। क्या यह संभव था?…”

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks