Categories: hindiUttarakhand

बिजली-पानी और सड़क पर बंपर वादे, उत्तराखंड निकाय चुनाव में कांग्रेस का घोषणापत्र जारी – Uttarakhand

Big promises on electricity, water and roads, Congress releases manifesto for Uttarakhand civic electionsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: कांग्रेस पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी किया है 26 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया गया है. मलिन बस्तियों के विकास के लिए घोषणा पत्र में बात कही गई है इसी तरह से शहरों में बिजली पानी सड़क स्वच्छता स्वास्थ्य जैसे बिंदुओं पर कांग्रेस पार्टी ने फोकस किया है. कांग्रेस पार्टी ने पब्लिक लाइब्रेरी बनाने का भी ऐलान किया है. महिलाओं की सुरक्षा पर भी फोकस करने की बात कही है इस तरह से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 26 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया है कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सबल का कहना है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी.निकाय चुनाव से पहले लगाए बैरिकेडविकासनगर और हरबर्टपुर नगर पालिका क्षेत्र में पछवादून के कई थानों की पुलिस अपने पूरे लो लश्कर के साथ फ्लैग मार्च निकालती हुई नजर आई है. इस फ्लैग मार्च का मकसद जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाना था. पुलिस ने निकाय चुनाव से ठीक पहले अंतरराज्य सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है. पुलिस ने यहां उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली सीमाओं सहित पांच मुख्य जगह पर बैरिकेड लगाए हैं. मुख्य मार्गों के अलावा संवेदनशील इलाकों की गलियो से भी पुलिस फ्लैग मार्च निकालती हुई नजर आई है. इस दौरान पुलिस ने अनाउंसमेंट के जरिये चुनाव को धन-बल से प्रभावित करने वाले लोगों को सख्त हिदायत भी दी है.चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीभाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित रोड-शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रोड-शो में हजारों की संख्या में लोगों ने अपना पूरा समर्थन दिया है. लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करने वाले मुख्यमंत्री हैं सीएम धामी जनता के बीच सरल, सहज और धाकड़ छवि के लिए जाने जाते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

35 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

57 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago