Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में चाइनीज मांझे से युवक जख्मी, गर्दन पर हुए गहरे घाव, अस्पताल में चल रहा इलाज – Uttarakhand

A young man was injured by a Chinese manjha in Uttarakhand, he suffered deep wounds on his neck, he is being treated in the hospitalइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड में चाइनीज मांझे मुसीबत बन गए हैं. हरिद्वार में एक बार फिर चाइनीज मांझे की वजह से एक युवक की जान जाते-जाते बची है. जहां कनखल क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, हरिद्वार के कनखल पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना रविवार की बताई जा रही है. जहां कनखल के सुमित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह (उम्र 25 वर्ष) निवासी गांव श्यामपुर, कांगड़ी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया. जिसे एक राहगीर ने तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गर्दन में गहरा जख्म होने के चलते उसकी तत्काल सर्जरी की गई. बताया जा रहा है कि सुमित बाइक पर सवार होकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास से लौट रहा था. तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया.अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा: वहीं, निजी अस्पताल से सूचना मिलने पर कनखल पुलिस हरकत में आ गई. मामले में एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है. इस संबंध में एसआई धनराम शर्मा की तरफ से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.बता दें कि हाल में ही चाइनीज मांझे की चपेट में आकर मुजफ्फरनगर के एक युवक की मौत हो गई थी. उसके बाद हरकत में आई हरिद्वार पुलिस ने भारी मात्रा में चाइनीज मांझा जब्त किया था. इतना ही नहीं कई दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी भी की थी, लेकिन उसके बावजूद भी चाइनीज मांझे की ब्रिकी पर लगाम नहीं लग पाई है. वहीं, ईटीवी भारत से हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि चाइनीज मांझे को लेकर सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

3 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

9 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

41 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

47 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago