उत्तराखंड में बढ़ रहे अपराध को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, धामी सरकार का फूंका पुतला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Congress staged a sit-in protest against the rising crime in Uttarakhand, burnt the effigy of Dhami government

Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ाः उत्तराखंड में महिलाओं पर हो रहे अपराधों के खिलाफ कांग्रेस ने अल्मोड़ा में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जब से बीजेपी सत्ता में आई है, तब से राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराधों में तेजी आई है, और कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। तिवारी ने अंकित भंडारी हत्याकांड, रुद्रपुर नर्स के साथ रेप, और आईएसबीटी में रेप कांड जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है।कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। इसके अतिरिक्त पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ,तो राज्यभर में बड़े पैमाने पर आंदोलन किए जाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks