उत्तराखंडराजनीती
Share0
देहरादून,उत्तराखंड काग्रेंस कमेटी ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को उनके पद से हटाये जाने को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को भेजा पत्रउपरोक्त विषयक निर्वाचन के संबंध में अवगत कराना है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया गतिमान है तथा निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में दिनांक 19 अप्रैल, 2024 को निर्वाचन की तिथि निर्धारित की जा चुकी है।उत्तराखण्ड राज्य के वर्तमान पुलिस महानिदेश अभिनय कुमार पुलिस महानिदेशक बनने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात रह चुके हैं तथा सत्ताधारी दल से उनकी निकटत्ता जग जाहिर है। यह भी अवगत कराना है कि राज्य में विगत वर्ष घटे अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड जिसकोभाजपा नेता के रिजार्ट में अंजाम दिया गया तथा उस हत्याकांड में भाजपा नेता के पुत्र की संलिप्तता पाई गई है। अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड की जांच आज भी जारी है, परन्तु जांच के विषय में वर्तमान पुलिस महानिदेशक का बयान जिसमें वे सत्ताधारी दल के प्रवक्ता की तरह सरकार का बचाव करते पाये गये हैं, उनके वर्तमान पद की गरिमा के खिलाफ है।किसी भी निर्वाचन में स्थानीय पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसे में राज्य केवर्तमान पुलिस महानिदेशक अभिवन कुमार की सत्ताधारी दल के प्रति निष्ठा से चुनाव की निष्पक्षता
पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है तथा उनके पुलिस महानिदेशक पद पर बने रहने से लोकसभा सामान्य
नर्वाचन प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है। अतः आपसे आग्रह है कि उत्तराखण्ड राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के कार्यव्यवहार को मद्देनजर रखते हुए उनके पद से तत्काल हटाया जाय ताकि राज्य में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित कराया जा सके।
Share0
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…