पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को भी पहुंचा इनकम टैक्स का नोटिस





कांग्रेस प्रत्याशी बोले, पौड़ी में सम्भावित हार से बौखला गयी है भाजपा
इनकम टैक्स के नोटिस से डरने वाला नहीं- गोदियाल
भाजपा के पैराशूट प्रत्याशी के खिलाफ लड़ने पर आया आयकर का नोटिस
देहरादून। पौड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने इनकम टैक्स का नोटिस मिलने पर भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। दून में आहूत प्रेस वार्ता में गोदियाल ने कहा कि सर्वे में पौड़ी संसदीय सीट पर कांग्रेस की सम्भावित जीत को देखते हुए भाजपा बौखला गयी है। और आयकर विभाग का नोटिस भेज दबाव में लेने की। कोशिश कर रजी है। गोदियाल ने कहा कि आयकर विभाग ने उन्हें 22 मार्च को। महाराष्ट्र के थाने जिले में उपस्थित होने का नोटिस दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि वे भगत सिंह के अनुयायी हैं और इस प्रकार की उत्पीड़न की।कार्रवाई का विरोध करेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चूंकि भाजपा के अनिल बलूनी के खिलाफ वे चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए उन्हें भी इस तरीके के नोटिस भेजे गए।कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि पौड़ी लोकसभा की।जनता उन्हें जिता रही है। दिल्ली से आये पैराशूट प्रत्याशी अनिल बलूनी के बजाय जनता उनके पक्ष में खड़ी है। गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी, भर्ती घोटाले,अग्निवीर,भू कानून,जोशीमठ आपदा व गैरसैंण समेत अन्य मुद्दों पर चुप रहे और अब चुनाव लड़ने उत्तराखंड पहुंच गए। गोदियाल ने कहा कि पहाड़ की जनता सब समझ रही है कि कौन उनके सुख दुख में खड़ा रहा।
एक सवाल के जवाब में कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल ने कहा कि बेशक पार्टी विधायक राजेन्द्र भण्डारी भाजपा में चले गए लेकिन चमोली क्षेत्र की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ का समझदार मतदाता यह सब समझ रहा है कि एक दिन पहले गणेश गोदियाल को पहाड़ का लाल कहने वाले विधायक राजेन्द्र भंडारी अगले दिन ही किस दबाव में पार्टी को छोड़ गए।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

5 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

48 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago