Categories: hindiUttarakhand

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का उत्तराखंड दौरा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति


Congress state in-charge Kumari Selja visits Uttarakhand, makes strategy for 2027 assembly elections

देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार 27 अगस्त 2025, को उत्तराखंड दौरे पर पहुंची. प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा लगभग डेढ़ साल के बाद उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं है. यहां पर उनके स्वागत में उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम नेता शामिल रहे.
बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज देहरादून पहुंचीं. उनके दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. कांग्रेस मुख्यालय में सबसे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व विधायकों के साथ उन्होंने बैठक की. वही लगभग डेढ़ साल के बाद आज बुधवार को उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचीं कुमारी शैलजा ने मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों व कार्यक्रमों पर चर्चा की.
पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठकवहीं कुमारी शैलजा ने एबीपी लाइव से बात करते हुए बताया कि कांग्रेस संगठन में सृजन कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी. बैठक में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रगट सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोशवहीं कुमारी शैलजा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करें, 2027 में उत्तराखंड में सरकार बनाने में सहयोग करें और मौजूदा सरकार के तमाम भ्रष्टाचार और तमाम विकास विरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करें.
आपको बता दें कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा यह उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में कांग्रेस पार्टी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहती है. हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम की बात की जाए तो बीजेपी ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

32 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

54 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago