Subscribe for notification

महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला

महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार पर बोला हमला
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने देश और प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है
उन्होंने एनसीआरबी द्वारा जारी किए गए आंकड़े को आधार बनाकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिला अपराधों से जुड़े मामलों में भाजपा के नेताओं का नाम बार-बार आता है और उन पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती
प्रदेश अध्यक्ष ने हरिद्वार में 23 जून को हुई रेप और हत्या की घटना और अंकित भंडारी मर्डर केस में भाजपा नेता का नाम आने पर भाजपा के शीर्ष नेताओं से पूछा है कि आखिर महिला अपराधों से जुड़े मामलों में उनके नेताओं का नाम क्यों आता है और अगर नाम आ रहा है तो उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है
साथ ही करन माहरा ने हरिद्वार की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस्तीफे की भी मांग की है

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

6 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

6 hours ago