कांग्रेस ने कहा, निकाय चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन
हार के डर से बौखलाई भाजपा अब अपने ध्रुवीकरण के ब्रह्मास्त्र का उपयोग करने की जुगत में- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून। धामी कैबिनेट द्वारा यूसीसी की नियमावली को मंजूरी देना भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा राज्य में निकाय चुनावों को लेकर जारी चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन है, और प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग को इसका संगठन लेकर भाजपा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्यवाही करनी चाहिए । यह बात देर शाम अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से औपचारिक बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसकी औपचारिक लिखित शिकायत भी दर्ज करेगी।
धस्माना ने कहा कि अब प्रदेश के निकाय चुनावों में हार के डर से बौखलाई भाजपा अपने ध्रुवीकरण का ब्रह्मास्त्र चला रही है और पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य नेताओं द्वारा अपनी जन सभाओं में यूसीसी , लैंड जेहाद लव जिहाद व थूक जेहाद का राग अलापना इसका प्रमाण है कि भाजपा के पास निकाय संबंधी अव्यवस्थाओं, चरमराई सफाई व्यवस्था,ध्वस्त पड़ी ट्रैफिक सिस्टम और नागरिक सुविधाओं के संबंध में जनता के सवालों के जवाब नहीं हैं इसलिए अब वे जनता के इन मुद्दों पर अपनी उपलब्धि बताने की जगह ध्रुवीकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं और यूसीसी की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी ठीक चुनाव के बीच में किया जाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
धस्माना ने कहा कि पिछले दो तीन दिनों में संवर्धित पशुओं की हत्या का मामला भी इसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होता है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…