Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में इन मरीजों को फ्री इलाज, धामी सरकार की यह खास तैयारी – Uttarakhand

These patients will get free treatment in government hospitals of Uttarakhand, this is a special preparation of Dhami governmentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में किडनी के सभी रोगियों का डायलिसिस सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की निशुल्क डायलिसिस योजना की समीक्षा की।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड के सभी तेरह जिलों में डायलिसिस के कुल 19 सेंटर चलाए जा रहे हैं, जहां 153 डायलिसिस मशीनों के जरिए पीपीपी मोड पर बीपीएल एवं गोल्डन कार्डधारक मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।जबकि, एपीएल मरीजों को रियायती दरों पर इलाज की सुविधा मिल रही है। इस पर मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का कोई भी किडनी रोगी इलाज के लिए परेशान न हो, यह सुनिश्चित कराया जाए।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही इस योजना का मकसद है कि हर जरूरतमंद को अपने आसपास के अस्पताल में इलाज मिल जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना में किसी तरह की डुप्लीकेसी न हो, यह भी सुनिश्चित करवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किडनी रोगियों का शत-प्रतिशत कवरेज अनिवार्य रूप से होना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

3 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

8 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

9 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

15 minutes ago

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन…

51 minutes ago