सरकार व आयोग के खिलाफ नारेबाज़ी के साथ करेंगे पुतला दहन
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों को लेकर प्रदेश कांग्रेस आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता धरना देंगे और सरकार व आयोग के खिलाफ नारेबाज़ी के साथ पुतला दहन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह मामला प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ बड़ा धोखा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर 22 सितंबर को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन होगा। धस्माना ने सवाल उठाया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्नपत्र के तीन पन्ने बाहर कैसे पहुंचे और वे सोशल मीडिया पर वायरल कैसे हुए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद जब अभ्यर्थियों ने वायरल पन्नों का मिलान किया तो उनमें वही प्रश्न पाए गए। ऐसे में प्रदेश सरकार, जो सख्त नकलरोधी कानून बनाने का दावा करती है, उसे इस मामले में जवाब देना होगा। कांग्रेस का कहना है कि सरकार और आयोग की लापरवाही के खिलाफ अब सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
यूकेडी का आरोपउत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ सीधा धोखा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उपाध्याय ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मिलकर राज्य को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है, इसलिए इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच अनिवार्य है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…