अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च – myuttarakhandnews.com

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कारगी चौक पर एकत्र हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
कैंडल मार्च के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो चुका है और अब सरकार की अनदेखी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि वीआईपी का नाम खुद भाजपा के पूर्व विधायक ले चुके हैं, ऐसे में सरकार को चाहिए कि मामले की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। शर्मा ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलता, कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे।
कांग्रेस नेता ओमप्रकाश सती बब्बन ने कहा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए अब निर्णायक आंदोलन शुरू हो चुका है। उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश की बेटी को न्याय मिलना ही चाहिए। वहीं पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा देने वाले ही आज उत्तराखंड की बेटी के हत्यारे बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार महिलाओं के सम्मान और विकास के लिए बनाई थी, लेकिन अंकिता हत्याकांड के असली दोषी आज भी खुले घूम रहे हैं।
कैंडल मार्च में पूर्व पार्षद रमेश कुमार मंगू, पार्षद इतात खान, पार्षद मुकीम अहमद, पार्षद अमित भंडारी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द कार्रवाई कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

43 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

3 hours ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

4 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

6 hours ago