नए साल के जश्न को तैयार मसूरी, बदला ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – myuttarakhandnews.com

मसूरी। नए साल के जश्न के लिए पहाड़ों की रानी मसूरी पूरी तरह तैयार है। शहर के होटल और बाजार सज चुके हैं और पर्यटकों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। होटलों में नए साल के लिए विशेष पैकेज और मनोरंजन के लिए गीत-संगीत की व्यवस्था की गई है। इस बार नए साल पर मसूरी में बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है।
पर्यटकों को जाम की परेशानी से बचाने के लिए देहरादून से मसूरी के ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। यह ट्रैफिक प्लान 30 दिसंबर से लागू कर दिया गया है, जो 31 दिसंबर की रात तक प्रभावी रहेगा। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नए साल पर दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक देहरादून और मसूरी पहुंचते हैं, ऐसे में जाम से बचाव के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
सीओ मसूरी मनोज असवाल ने बताया कि नए साल के दौरान मसूरी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। सभी डायवर्जन प्वाइंट्स पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। ट्रैफिक बढ़ने की स्थिति में बड़ी बसों को किंग्रेग में रोका जाएगा और जरूरत पड़ने पर शटल सेवा भी शुरू की जाएगी। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी की एक प्लाटून पुरुष और एक प्लाटून महिला की तैनाती भी की जाएगी। नए साल की रात देर तक पुलिस गश्त जारी रहेगी और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि नए साल को लेकर होटल उद्योग से जुड़े लोगों में उत्साह है। फिलहाल करीब 50 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो चुकी है, जबकि 31 दिसंबर तक इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है। बड़े और स्टार कैटेगरी के होटलों में लगभग 60 प्रतिशत बुकिंग पहले ही हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था का भरोसा मिला है।
नगर पालिका प्रशासन ने भी नए साल की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है ताकि पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
यह रहेगा बदला हुआ ट्रैफिक रूट प्लान
दिल्ली, रुड़की-सहारनपुर से मोहंड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटक आईएसबीटी-शिमला बाईपास से सेंट ज्यूड्स चौक, बल्लूपुर चौक, गढ़ी कैंट तिराहा, अनारवाला तिराहा, जोहड़ी गांव, मसूरी रोड और कुठाल गेट होते हुए मसूरी जाएंगे।
वहीं दिल्ली, हरिद्वार-ऋषिकेश से जोगीवाला होकर आने वाले वाहन मोहकमपुर फ्लाईओवर से जोगीवाला यूटर्न लेकर पुलिया नंबर-6, रिंग रोड, लाडपुर तिराहा, सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क, किरशाली चौक, साईं मंदिर तिराहा और मसूरी डायवर्जन होते हुए कुठाल गेट से मसूरी पहुंचेंगे।
मसूरी में पार्किंग स्थल
पिक्चर पैलेस, लंढौर रोड, कैम्प्टी टैक्सी स्टैंड, टाउनहॉल के नीचे, किंग्रेग, मसूरी के सभी होटल परिसर, अटल उद्यान (कंपनी गार्डन) रोड, मैसानिक लॉज बस अड्डा, विकास होटल पार्किंग कुलड़ी और गज्जी बैंड में सड़क किनारे वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
देहरादून में पार्किंग व्यवस्था
रेंजर्स ग्राउंड, परेड ग्राउंड, पुराना रोडवेज बस अड्डा, काबुल हाउस, कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग, घंटाघर के पास एमडीडीए पार्किंग और तहसील चौक के पास राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की सुविधा रहेगी।
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट की जानकारी जरूर लें और नियमों का पालन करते हुए नए साल का जश्न सुरक्षित तरीके से मनाएं।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…

7 seconds ago

Meeting held on operation of Nursing Courses at private universities

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: A meeting of the Empowered Committee constituted to…

2 minutes ago

‘VoW@VIRASAT’ Dehradun to be held on 30 Oct

By Sachin Chauhan and Dr Tania Saili  Dehradun, 23 Oct: In its first-ever collaboration with…

13 minutes ago

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन…

43 minutes ago

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, कैबिनेट मंत्री गणेश…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

4 hours ago