देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ तीन महीने तक चलने वाले बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है। चुनावी साल में सरकार को घेरने के लिए पार्टी ने व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसकी शुरुआत 16 फरवरी को राजभवन कूच से की जाएगी।
कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने निर्णय लिया कि राज्य, जिला और विधानसभा स्तर पर लगातार विरोध प्रदर्शन और जन आंदोलन किए जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाना और जन दबाव बनाना है।बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा सरकार के खिलाफ राज्य स्तर से लेकर जिला और विधानसभा स्तर तक निरंतर हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा शासन में राज्य की संपदा को लूटा जा रहा है, बेरोजगारी चरम पर है और नौकरियों की बंदरबांट खुलेआम हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच न शुरू होना न्याय के साथ मजाक है।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। विकास प्राधिकरणों की मनमानी से आम जनता परेशान है, जबकि आपदा प्रभावित परिवारों की सरकार कोई सुध नहीं ले रही।
राहुल गांधी के संदेश से मजबूत हुआ संगठन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संगठन में एकजुटता पर दिए गए जोर का असर साफ नजर आया। बैठक और प्रेस कांफ्रेंस में सभी वरिष्ठ नेता एक साथ दिखाई दिए। इससे यह संदेश गया कि आगामी संघर्ष में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट होकर मैदान में उतरेगी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…