भटवाड़ी ब्लॉक के सिल्ला गांव में गौशाला में भीषण आग, छह मवेशियों की मौत – पर्वतजन

जनपद के भटवाड़ी विकासखंड अंतर्गत सिल्ला गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सुबह करीब 8 बजकर 40 मिनट पर शैलेंद्र पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गौशाला इसकी चपेट में आ गई।
इस अग्निकांड में छह मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि गौशाला पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही वहां रखा चारा, उपकरण और अन्य घरेलू सामग्री भी आग में स्वाहा हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने तुरंत आग लगने की सूचना प्रशासन और आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया।

राजस्व विभाग के उप राजस्व निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि सिल्ला गांव में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से गौशाला और छह मवेशी जलकर नष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच रही है और नुकसान का आकलन किया जाएगा। आकलन के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच की जाएगी, जिसके बाद वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
गौरतलब है कि जिले में बीते कुछ समय से आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले मोरी ब्लॉक के कई गांवों में भी आग लगने से आवासीय मकान और गौशालाएं जलकर राख हो चुकी हैं। बीते महीने आराकोट बंगाण क्षेत्र के ग्राम डामटी थुनारा में आग से एक तीन मंजिला मकान पूरी तरह नष्ट हो गया था, जिसमें राशन, नकदी, घरेलू सामान और मवेशियों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। वहीं, मोरी ब्लॉक के ग्राम सट्टा में हुए अग्निकांड में दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए थे और एक बुजुर्ग की जान चली गई थी।

Sapna Rani

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

34 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

56 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago