देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में “परिवर्तन महासम्मेलन” आयोजित किया गया। नाथ पैलेस, बल्लूपुर चौक में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, जसविंदर गोगी, गरिमा दसौनी, जोत सिंह गुनसोला समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई बढ़ने से आम जनता प्रभावित है और सरकार का ध्यान आमजन की समस्याओं पर पर्याप्त नहीं है। गोदियाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव प्रदेश की दिशा तय करने वाला होगा और कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से मैदान में उतरेगी। हाल के दिनों में भी गोदियाल महंगाई और केंद्र की नीतियों को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।गोदियाल ने सम्मेलन के सफल आयोजन और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के लिए आयोजक नवीन जोशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम आयोजक नवीन जोशी ने कहा कि उनका लक्ष्य कैंट विधानसभा सीट को कांग्रेस की झोली में लाना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उमड़ी भीड़ और कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों की संख्या से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। जोशी ने सम्मेलन में पहुंचे सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।सम्मेलन में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…